Priyanka06

Add To collaction

लेखनी कहानी -16-Apr-2023 परियों का देश

शीर्षक-परियों का देश
रामपुर नाम का एक गांव था। जिसमें लीला नाम की एक बच्ची रहती थी। लीला जब तक कहानी नहीं सुनती थी तब तक उसको नींद नहीं आती थी। 1 दिन लीला दादी के पास बैठी थी और दादी से कहने लगी  आज मुझे परियों वाली कहानी सुनाना। क्योंकि आज मेरे दोस्त परियों के बारे में बात कर रहे थे। वो कह रहे थे की परियों का देश बहुत ही सुंदर होता है वहां पर पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता। और वहां पर बहुत ही सुंदर सुंदर फूल और सभी खुश रहते हैं। मुझे भी आपसे ऐसी ही परियों वाली कहानी सुननी है। दादी उसे परियों वाली कहानी सुनाने लगती है। लीला कहानी सुनते सुनते परियों के देश में चली जाती है और वहां का वातावरण परियों की सुंदरता देख कर मन मोहित हो जाता है। और परियों के देश में खेलने लगती हैं परियों के साथ दोस्ती करती है। परियाॅं उसे एक से एक जादू दिखाने लगती हैं। उसे आकाश की सैर कराती हैं। और मीठी मीठी बातें करती हैं इतनी ही देर में लीला की आंखें खुल जाती हैं। और उस दृश्य को याद करके मने मन मुस्काती हैं। और सोचती है काश यह सच होता मैं भी परियों के देश में होती।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   19
5 Comments

Gunjan Kamal

23-Apr-2023 08:12 PM

👏👌

Reply

अच्छी है

Reply

Vishal Ramawat

16-Apr-2023 11:36 PM

nice

Reply